फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जाक शिराक का 86 साल की उम्र में निधन

0

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जाक शिराक का 86 वर्ष की उम्र में गुरुवार (26 सितंबर) को निधन हो गया है। वे यूरोपीय राजनीति में सबसे लंबे करियर रखने वाले नेताओं में से एक थे। शिराक का जन्म 1932 में हुआ था।

जाक शिराक
फाइल फोटो: जाक शिराक

उनके दामाद ने न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी को बताया, “पूर्व राष्ट्रपति जाक शिराक का आज सुबह निधन हो गया। जिस समय उनका निधन हुआ, उनका परिवार उनके साथ था।” शिराक दो बार फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए थे। उनके प्रमुख राजनीतिक फ़ैसलों में से एक राष्ट्रपति पद के कार्यकाल को सात साल से घटाकर पांच साल करना था।

वे 1995 से लेकर 2007 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे। वे दो बार राष्ट्रपति, दो बार प्रधानमंत्री और 18 साल तक पेरिस के मेयर रहे। उन्हें फ्रांस के एक जनप्रिय नेता के तौर पर याद किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिराक को अमेरिका के नेतृत्व में 2003 में इराक पर हमले का विरोध करने के लिए जाना जाता है।

Previous articleपूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के काफिले की कार को ट्रक ने टक्कर मारी, CRPF जवान समेत 2 की मौत
Next articleसोनिया गांधी ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- मौजूदा समय के शासक उनके ज्ञान से बहुत कुछ सीख सकते हैं