नागरिकता संशोधन कानून: फरहान अख्तर बोले- सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म, 19 तारीख को क्रांति मैदान में मिलते है

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे क्योंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त अब खत्म हो चुका है।

फाइल फोटो

फरहान अख्तर ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।’

अपने इस ट्वीट के साथ फरहान अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून औरराष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें बताया कि लोगों को इस कानून के खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, ‘मैंने 19 दिसंबर को प्रोटेस्ट मीटिंग करने के लिए एक मैसेज पोस्ट किया था। इसके साथ ही एक ग्राफिक भी शेयर किया था। इस ग्राफिक पर इंडिया का मैप गलत है। कश्मीर का हर इंच और भाग इंडिया का पार्ट है और मैं गलत मैप को रिजेक्ट करता हूं। मुझे खेद है कि इसे मैंने पहले नहीं देखा इसलिए लिए मैं माफी मांगता हूं।’

फरहान अख्तर के अलावा अभिनेता जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लोगों से अगस्त क्रांति मैदान आने का अनुरोध किया है।

बता दें कि, इससे पहले फरहान के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने भी NRC और CAA का मुद्दा उठाया था। जावेद ने ट्विट किया था, ‘लॉ ऑफ लैंड के मुताबिक, किसी भी परिस्थिति में पुलिस किसी भी यूनिवर्सिटी के कैंपस में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इजाजत के बिना नहीं घुस सकती। जामिया कैंपस में बिना इजाजत घुसकर पुलिस ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो हर यूनिवर्सिटी के लिए एक खतरा है।’

बता दें कि, जावेद जाफरी, फरहान अख्तर के अलावा स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जीशान अय्यूब, सयानी गुप्ता, रेणुका श्हाणे और हूमा कुरैशी जैसे कई कलाकार नागरिकता संशोधन कानून पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड कलाकारों ने बीते रविवार से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता पर भी ट्वीट किया।

Previous articleIndia beat West Indies by 107 runs, Rohit Sharma hits 159 to leave Virat Kohli behind
Next articleUnion Minister Ravi Shankar Prasad to honour 17 individuals and 10 organisations with Rashtriya Swayamsiddh Samman award