जिसकी खुद की डिग्री नहीं मिल रही, वो जमाने की जन्मकुंडली लेकर घूम रहा है – दिग्विजय सिंह

0

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। इस बार दिग्विजय सिंह ने अभय कुमार दुबे की एक खबर को रिट्वीट किया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की गई है। दिग्विजय सिंह ने जो ट्विट किया है उसमे लिखा है- जिसकी खुद की डिग्री नहीं मिल रही, वो जमाने की जन्मकुंडली लेकर घूम रहा है- अभय कुमार दुबे।

file- photo

वहीं आपको बता दें कि, उत्तराखंड के श्रीनगर की एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी जी ने कांग्रेस नेताओं को धमकी देते हुए कहा था कि ज्यादा न बोलें उनकी जन्म-कुंडली हमारे पास है। इसी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि जिस व्यक्ति का जन्म होता है उसकी जन्म-कुंडली तो बनती ही है।

ठाकरे ने साथ ही कहा था कि, देश का कोई भी प्रधानमंत्री इस हद तक नहीं गिरा जितना मोदी जी गिर गए हैं। मोदी जी अन्य नेताओं का मजाक उड़ाते हैं क्या ऐसा करना किसी प्रधानमंत्री को शोभा देता है। मोदी जी के इस व्यवहार से लोग अब ऊब चुके हैं और उनको नापसंद करने लगे हैं। आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री मोदी पर अक्सर निशाना साधते रहते है।

 

Previous articleबीजेपी मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, ‘हिंदू आबादी भारत में कम हो रही है, अल्पसंख्यकों की जनसंख्या बढ़ रही है
Next articleModi government ‘sponsors’ Karachi Lit Fest, another U-turn in foreign policy towards Pakistan