हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। गौरतलब है कि, दिग्विजय सिंह ने बाबा रामदेव को निशाने पर लेते हुए आचार्य प्रमोद के एक ट्वीट को रिट्वीट किया है।
PHOTO- Sabguruदरअसल, आचार्य प्रमोद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि रामदेव कहते है के योग करने से बाल काले रहते हैं, मगर अब ख़ुद उनके बाल सफ़ेद हो रहे हैं। काले धन की तरह काले बालों का दावा भी झूठा है। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने इस ट्वीट को अपनी वॉल पर साझा किया है। जिसके बाद ट्वीटर यूजर्स ने कमेंट करने शुरू कर दिए है।
रामदेव कहते है के योग करने से बाल काले रहते हैं.मगर अब ख़ुद उनके बाल सफ़ेद हो रहे हैं..काले धन की तरह काले बालों का दावा भी झूँठ.
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) June 22, 2017
गौरतलब है कि, दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में पुलिस की फायरिंग में 5 किसानों की मौत को लेकर शिवराज सिंह चौहान की निंदा की थी। लेकिन दिग्विजय सिंह ने (गुरुवार 8 जून) को भी एक ट्वीट करके टीवी चैनल एनडीटीवी को बधाई दी, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका जमकर मजाक बनाया।
दरअसल, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवार से मिलने के लिए मंदसौर गए थे। जिसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कुछ टीवी चैनलों की स्क्रीन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा- “राहुल गांधी की मंदसौर यात्रा की अच्छी कवरेज करने के लिए NDTV का शुक्रिया।” जिसके बाद दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए और उनका जमकर मजाक बनाया था।