कांग्रेस को भारत का दुश्मन कहे जाने पर दिल्ली एयरपोर्ट की हुई निंदा

0

जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधान मंत्री बने तो कई आलोचकों ने कहा था कि भाजपा के पक्ष में राजनीतिक करने के लिए प्रमुख सरकारी विभागों के सामाजिक मीडिया पेजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली एयरपोर्ट से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने मंगलवार(25 जुलाई) की सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, कांग्रेस भाजपा का दुश्मन नहीं है। यह भारत का दुश्मन है। तो इस पर दिल्ली एयरपोर्ट के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि, बिना किसी संदेह के। इसके बाद यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली एयरपोर्ट को ट्रोल करना शुरु कर दिया।

सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट का यह ट्वीट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहें है। वहीं कुछ यूजर्स ने भाजपा पर ही सवाल उठाना शुरु कर दिया।

बता दें कि, सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने इसमें अपनी सफाई देते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, उनका ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया था।

बता दें कि इससे पहले पिछले साल सितंबर में, केंद्रीय रेल मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक राजनीतिक ट्वीट का समर्थन किया था।

 

 

 

Previous articleBarkha Dutt and Nidhi Razdan in Twitter spat over ‘MoJo’
Next articleWhen Narayana Murthy’s wife was called ‘Cattle Class’ and Business Class was not for her at London airport