CG Vyapam Patwari Admit Card 2022 Released: सीजी व्यापम पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

CG Vyapam Patwari Admit Card 2022 Released: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षा बोर्ड (CGPEB) ने सीजी पटवारी भर्ती परीक्षा (RDP) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Vyapam Patwari Admit Card 2022

सीजी व्यापम पटवारी परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को ऑनलाइन मोड में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा MCQ फॉर्मेट में होगी, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। कुल 150 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक ​काटे जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  1. सबसे पहले सीजी व्‍यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड (हरे रंग मे उपलब्ध) टैब पर क्लिक करें।
  3. अब ”पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP22)- 2022 हेतु प्रवेश पत्र” पर क्लिक करें।
  4. पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और डाउनलोड बटन दबाएं।
  5. सीजी व्यापम पटवारी एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleCancel IPL trends with meme fest targeting Mumbai Indians, Chennai Super Kings after Delhi Capitals hit by COVID-19
Next articleShivraj Singh Chouhan’s Muslim ‘stone-pelter’ had his hands amputated in 2005, Madhya Pradesh CM disgraced for demolishing Wasim Shaikh’s shop