आपने बिल्लीयां तो बहुत देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी रंग बदलने वाली बिल्ली देखी है। गुजरात के अंकलेश्वर में रहने वाले एक परिवार के पास एक ऐसी बिल्ली है जो गिरगिट की तरह अपना रंग बदलती है। सिर्फ इतना ही बिल्ली के शरीर पर अक्सर त्रिशूल, गदा, सिख समुदाय के धार्मिक चिन्ह और ‘अल्लाह’ भी लिखा हुआ नजर आता है।
जानकारी के अनुसार, अंकलेश्वर की शिवदर्शन सोसाइटी में रहने वाले गायकवाड परिवार में यह बिल्ली पिछले तीन सालों से है। 3 सालों में बिल्ली की तीन बार डिलिवरी हुई और अब तक 21 बच्चों को जन्म दे चुकी है। किशोरभाई ने अब तक किसी भी बच्चे को नहीं बेचा है। कुछ महीनों पहले बिल्ली के जन्मे एक बच्चे के शरीर पर ‘आई लव यू’ लिखा हुआ था। इन्हीं खूबियों के चलते इस बिल्ली की कई लोग करोड़ों में कीमत लगा चुके हैं।
परिवार के लोगों का कहना है कि, सुबह बिल्ली के शरीर का रंग रोजाना की तरह नॉर्मल रहता है। दिन के 3 से 4 बजे के बीच शरीर का रंग हल्का पीला हो जाता है। दिन बढ़ने के साथ-साथ इसका रंग लाइट ब्राउन होने लगता है। शाम तक डार्क शेड नजर आता है और रात में हल्का काला हो जाता है। किशोरभाई के अनुसार, केरल के एक परिवार ने तो इसकी 55 करोड़ कीमत लगा दी है। लेकिन, किशोरभाई और उनका परिवार इसे परिवार का सदस्य मानता है, जिसकी कीमत नहीं लगाई जा सकती।