पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, जनवरी में किया था आखिरी ट्वीट

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लंबे वक्त से अपने ट्विटर का इस्तेमाल नहीं किया है, इसी वजह से ट्विटर ने उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया है। बता दें कि, ट्विटर पर धोनी के करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं।

गौरतलब है कि, एमएस धोनी ने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था। इसके बाद से उन्होंने कोई ट्वीट नहीं किया। वहीं उससे पहले उन्होंने आखिरी ट्वीट सितंबर 2020 में किया था। हालांकि, वह इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं। 2018 के बाद से वह ट्विटर पर बहुत कम ट्वीट कर रहे हैं।

2019 में इंग्‍लैंड में हुए वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर थे। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक के हटाए जाने से लोग हैरान है। धोनी के फैंस में निराशा है और वो ट्विटर इंडिया पर निशाना साधते दिख रहे हैं। इसके साथ ही ये सवाल भी कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया?

Previous articleICSI CS Exam 2021 Admit Card Released: ICSI ने जारी किए सीएस फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड, icsi.edu पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड
Next article“I’m making this statement with a sense of responsibility”: Chief Justice of India NV Ramana makes scathing observations about CBI, IB