भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला कार्यकर्ता द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद विवादों में आए उत्तराखंड के महासचिव संजय कुमार को पद से हटा दिया है।
ख़बरों के मुताबिक, पार्टी के भीतर पहले भी संजय कुमार की छवि को लेकर कई बार मंथन हो चुका है। जी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय कुमार का नाम एक महिला से जुड़ने के बाद उनके खिलाफ पार्टी के भीतर विरोध के सुर मुखर हो गए हैं। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने उनपर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।
लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार यह मामला आला हाई कमान तक पहुंचा, जिसके बाद शनिवार सुबह को दिल्ली में हाई कमान ने उन्हें तलब किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद खबर आई कि उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है और जल्दी ही उनके जनग पर नए नाम का ऐलान किया जाएगा।
BJP removes its Uttarakhand General Secretary Sanjay Kumar from his post after a woman party worker accuses him of sexual harassment. pic.twitter.com/LXfmb1iHhC
— ANI (@ANI) November 4, 2018