VIDEO: धारा 370 हटने पर बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- अब कोई भी कश्मीर की गोरी-गोरी लड़कियों से कर सकता है शादी

0

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक विक्रम सैनी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए विवादित बयान दिया।

फाइल फोटो- बीजेपी विधायक विक्रम सैनी

भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए कि वे अब बिना किसी डर के ‘गोरी’ कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कुंवारे नेता भी अब कश्मीर जाकर वहां प्लॉट खरीद सकते हैं और शादी कर सकते हैं। विक्रम सैनी के इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में विक्रम सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। क्या दिक्कत है? पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर किसी उत्तर प्रदेश के छोरे से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म। भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग यानी के एक देश दो विधान कैसे होना चाहिए, अब ऐसा नहीं होगा। और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर, उनको खुशी मनानी चाहिए… शादी वहां करो ना… कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। पूरे, चाहे हिंदू, मुसलमान कोई भी हो। ये पूरे देश के लिए उत्सव का विषय है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसले में जम्मू कश्मी पर बड़ा फैसला लिया। केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाते हुए जम्मू कश्मीर से एक राज्य का दर्जा भी वापस ले लिया है। अब वह एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसे मुख्य तौर पर दो हिस्सों में बांटा गया है। पहला हिस्सा जम्मू कश्मीर और दूसरा लद्दाख। सरकार की तरफ से जारी पत्र के मुताबिक, जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश होगा लेकिन वहां पर विधानसभा होगी। वहीं लद्दाख भी केंद्र शासित होगा लेकिन वहां विधानसभा नहीं होगी।

Previous article5 unseen photos of Shloka Mehta prove why Nita Ambani’s daughter-in-law is too cool
Next articleसुषमा स्वराज के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भावुक ट्वीट, बोलीं- दीदी! आप वादा पूरा किए बिना चली गईं