अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से अपमानजनक बयान दिया है। इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे हैं।
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि, ‘मायावती जी खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वह हमारे नेता को क्या शौकीन कहेंगी। बाल पका हुआ है और रंगीन करवाकर आज भी अपने आप को मायावती जी जवान साबित करती हैं। 60 वर्ष की उम्र हो गई, लेकिन सब बाल काले हैं।’
बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया हो। सुरेन्द्र सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है।
#WATCH BJP MLA Surendra Narayan Singh: Mayawati ji khud roz facial karwati hain, vo kya humare neta ko kya shaukeen kahengi. Baal paka hua hai aur rangeen karwake ke aaj bhi apne aap ko Mayawati ji jawan saabit karti hain, 60 varsh umar ho gayi lekin sab baal kaale hain pic.twitter.com/SGRK4gZpEI
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019
मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट किया, “सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चोकीदार chowkidar घोषित कर रहेे हैं। देश वाकई बदल रहा है?”
सादा जीवन उच्च विचार के विपरीत शाही अन्दाज में जीने वाले जिस व्यक्ति ने पिछले लोकसभा आमचुनाव के समय वोट की खातिर अपने आपको चायवाला प्रचारित किया था, वे अब इस चुनाव में वोट के लिये ही बड़े तामझाम व शान के साथ अपने आपको चोकीदार chowkidar घोषित कर रहेे हैं। देश वाकई बदल रहा है?
— Mayawati (@Mayawati) March 19, 2019
बता दें कि, यह कोई पहली बार नहीं है जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया हो। सुरेन्द्र सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते है। इससे पहले विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा था कि ‘ऑफिशियल्स से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है, वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं। पर ये ऑफिशियल्स तो पैसा लेकर भी आपका काम करेंगे कि नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है।’