राजस्‍थान ऑडियो क्लिप मामला: BJP ने रणदीप सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

0

राजस्थान में जारी राजनीतिक रस्साकशी व कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सहित कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े कथित ऑडियो से गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर भाजपा ने जयपुर के अशोक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

राजस्‍थान

भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, महेश जोशी, लोकेश शर्मा आदि के खिलाफ साजिश कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा प्रवक्ता भारद्वाज ने शिकायत में कहा है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेता, महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाल आदि भाजपा की छवि खराब करने के लिए झूठे बयान दे रहे। भाजपा की छवि खराब करने के लिए अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री निवास से साजिश रहते हुए एक फेक ऑडियो तैयार किया गया, जिसमें भाजपा के प्रतिष्ठित नेताओं की आवाज होना बताते हुए झूठा फोन वार्तालाप जारी किया गया।

कांग्रेसी विधायकों को करोड़ों रुपये देकर खरीदने का दावा किया गया है। यह फर्जीवाड़ा, मुख्यमंत्री के कथित ओएसडी लोकेश शर्मा नामक व्यक्ति ने किया है। झूठे ऑडियो टेप से भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत व अन्य व्यक्तियों की प्रतिष्ठा को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। इन तीन ऑडियो को लोकेश शर्मा ने 16 जुलाई की रात मीडिया को वाट्सअप किया।

भाजपा के राजस्थान प्रवक्ता ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार को फेयरमाउंट होटल में रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोंटासरा नामक आरोपियों ने संबंधित ऑडियो टेप को प्रेस कांफ्रेंस में सार्वजनिक कर भाजपा नेताओ पर आरोप लगाया। भाजपा नेताओं पर केस भी दर्ज कराए गए। अत: आरोपियों लोकेश शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, गोविंद डोटासरा, महेश जोसी सहित इस साजिश में शामिल सभी आरोपियों को चिह्न्ति कर गिरफ्तार कराया जाए।

गौरतलब है कि, रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था। सुरजेवाला ने दो ऑडियो की चर्चा की, जिसमें कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बागी कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के बीच पैसों की लेनदेन को लेकर बात हो रही है। जिस कथित ऑडियो टेप का हवाला सुरजेवाला ने दिया उसे भाजपा व विधायक भंवर लाल शर्मा पहले ही खारिज कर चुके हैं। शर्मा ने इसे फर्जी बताया। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleकश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
Next articleराहुल गांधी ने असम बाढ़ पीड़ितों के साथ जताई एकजुटता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- हर संभव मदद करें