उत्तराखंड में एक और सीट पर मिली BJP को जीत, EVM में गड़बड़ी के बाद हुई थी दोबारा वोटिंग

0
उत्तराखंड के लोहाघाट विधानसभा सीट बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के बाद नतीजे रोक लिए गए थे जिसके बाद चुनाव आयोग ने वहां पर दोबारा से चुनाव करने का आदेश दिया है। भारतीय जनता पार्टी के पूरन सिंह फारटयाल बुधवार को चम्पावत जिले की लौहाघाट सीट से विजेता घोषित कर दिए गए।
एक पोलिंग बूथ पर दोबारा से चुनाव कराए जाने पर उन्हें 427 में से 400 वोट मिले। बता दें कि, लोहाघाट सीट भी भाजपा के खाते में जाने के बाद प्रदेश की 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में पार्टी विधायकों की संख्या 57 हो गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए तीन लोगों के नाम पर चर्चा है, इन तीन नामों में सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रकाश पंत शामिल हैं। महाराज कांग्रेस सहित कई पार्टियों में रह चुके हैं। साल 2014 में भाजपा के साथ जुड़ने से पहले वे कांग्रेस के नेता थे।
Previous articleAmarinder takes oath as Punjab CM
Next article”Baahubali 2” trailer released