रेप के आरोप में भोजपुरी अभिनेता मनोज पांडे गिरफ्तार

0

मुंबई पुलिस ने बलात्कार के आरोप में भोजपुरी अभिनेता मनोज पांडे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने मनोज पर फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया, महिला ने 15 सितंबर को मुंबई के चारकोप थाना में केस दर्ज करावाया।

फाइल फोटो- भोजपुरी अभिनेता मनोज पांडे

इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, उसे चारकोप पुलिस ने अरेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 395/17, 376, 317, 406, 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह अय्याश किस्म का आदमी है, वह लड़कियों को काम दिलाने के बहाने फंसाता था।

लड़कियों को फंसाने के लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाता था। अपने आपको बड़े स्टार की तरह पेश करता था और जो भी लड़की उसकी बातों में आ जाती थी वह उसे कहीं का नहीं छोड़ता था।

बता दें कि मनोज ने भोजपुरी की ‘लहरिया लूट ए राजा जी’, ‘कईसन पियवा के चरितर बा’, ‘बलिया के दबंगई’ के अलावा कई और फिल्मों में काम किया है। बता दें कि, मनोज पांडे भोजपुरी फिल्मों के मशहूर निर्माता- निर्देशक राजकुमार आर पांडेय का भाई है। ख़बरों के मुताबिक, पीड़िता भोजपुरी सिंगर है और वह कई एलबमों में काम कर चुकी हैं।

Previous articleNDTV को 600 करोड़ रुपये में खरीदने वाले अजय सिंह का जानिए BJP से क्या है कनेक्शन?
Next articleगुरुग्राम: आस्था के नाम पर शिवसेना की गुंडागर्दी, कार्यकर्ताओं ने जबरन बंद कराईं 500 से ज्यादा मीट की दुकानें