द कपिल शर्मा शो की भारती सिंह बनी मां, कॉमेडियन ने बेटे को दिया जन्म; पति हर्ष लिंबाचिया ने इंस्टाग्राम पर की घोषणा

0

द कपिल शर्मा शो की कलाकार भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने रविवार को इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की।

भारती सिंह

लिंबाचिया ने रविवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी और भारती के गर्भवती होने के समय के फोटोशूट की एक तस्वीर पोस्ट की। भारती एवं उनके पति हर्ष लिंबाचिया की यह पहली संतान है।

भारती के फैंस इस खबर को सुन काफी एक्साइटेड हो गए हैं, उनके चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। भारती के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

उनके पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी, जय भानुशाली, माही विज, विशाल सिंह, गायक राहुल वैद्य के साथ ही जमकर कई दिग्गज सेलेब्स और फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

दंपति ने भारती के गर्भवती होने की जानकारी पिछले साल दिसंबर में दी थी। लोकप्रिय टीवी प्रस्तोता एवं हास्य कलाकार भारती सिंह एवं लिंबाचिया का 2017 में विवाह हुआ था।

दोनों इस समय ‘हुनरबाज: देश की शान’ और ‘खतरा खतरा खतरा’ कार्यक्रम की मिलकर मेजबानी कर रहे हैं।

द कपिल शर्मा शो के साथ जुड़ने के बाद भारती सिंह एक प्रसिद्ध नाम बन गई हैं। वह और हर्ष इंडियाज गॉट टैलेंट सहित अन्य टीवी शो की मेजबानी भी कर रहे हैं। उनकी वीजियो सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होती रहती थी।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articlePunjab Kings beat Chennai Super Kings by 54 runs in IPL match
Next articleहैदराबाद के 5 सितारा होटल में रेव पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस ने अभिनेता की बेटी और बिग बॉस विजेता समेत कई लोगों को हिरासत में लिया