BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से महेंद्र सिंह धोनी को किया बाहर, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

0

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया है। जिससे भारत के पूर्व कप्तान के भविष्य को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई है। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी घोषणा की, जिसके बाद से उनके फैन्स काफी भड़के हुए हैं।

file photo

बीसीसीआई ने गुरुवार (16 जनवरी) को अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिए केंद्रीय अनुबंधों का ऐलान किया। धोनी पिछले साल तक ए ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रूपये मिलते थे। कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ए प्लस ग्रेड में बने हुए हैं जिन्हें सात करोड़ रूपये प्रतिवर्ष मिलते हैं।

रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव तथा ऋषभ पंत को ग्रेड ए में रखा गया है। बोर्ड ने ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल को ग्रेड B में रखा है। केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर को ग्रेड C में रखा गया है।

खास बात यह है क‍ि टीम इंड‍िया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी को क‍िसी ग्रेड में स्‍थान नहीं म‍िला है। इसके मायने यह लगाए जा रहे हैं क‍ि एमएस धोनी अब बीसीसीआई की प्‍लान‍िंग का ह‍िस्‍सा नहीं हैं और बोर्ड अब उनसे आगे देखते हुए नए व‍िकेटकीपर पर दांव लगाने का मूड बना चुका है। सूची में नाम नहीं होने के बाद माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने धोनी को इशारा कर दिया है।

बता दें कि, वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में हार के बाद से धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह टेस्ट मैच से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। विश्व कप के बाद से ही उनके संन्यास लेने की खबरें लगातार चर्चा में रही हैं, हालांकि धोनी ने खुद इस पर कोई बयान नहीं दिया।

इस ख़बर के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस भड़क गए है और वो सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे है।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

Previous articleDays after reacting to nepotism row caused by Alia Bhatt’s co-star involving Ananya Panday, Sonam Kapoor shares ‘scariest experience’ from London
Next articleBCCI awards central contracts to Team India players, Mahendra Singh Dhoni not considered for retainership