‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाना गाकर रातों रात सोशल मीडिया के जरिए फेमस हुए सहदेव दिरदो मंगलवार को सड़क हादसे की चपेट में आ गए, जिस कारण उनके सिर में गंभीर चोटे आई है। सड़क हादसे में घायल होने के बाद सहदेव दिरदो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5 बजे सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दुपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण सहदेव के सिर पर गंभीर चोट लगी। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। इस ख़बर के सामने आने के बाद लोग सहदेव के जल्द की ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
इस हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें घायल सहदेव को ऐम्बुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा है और वह बेसुध पड़ा नजर आ रहा है।
बचपन का प्यार फ्रेम सहदेव दिरदो सड़क हादसे में हुआ घायल–सहदेव दिरदो को सिर में आई गंभीर चोट.@Its_Badshah pic.twitter.com/t4KxptEjrJ
— Sanjay Jha (@JhaSanjay07) December 28, 2021
"बसपन का प्यार" गाना गाने वाले छत्तीसगढ़ के "सहदेव दिरदो" एक सड़क दुर्घटना में घायल। ईश्वर से प्रार्थना है कि सहदेव जल्दी से जल्दी स्वस्थ हों @PMOIndia @News18India pic.twitter.com/ybM07KpITP
— यतेन्द्र शर्मा @YatendraMedia (@YatendraMedia) December 28, 2021
बता दें कि, सहदेव दिरदो कुछ ही दिनों में तेजी से पॉप्युलर हुआ उनका यह गाना हर किसी की जुबान पर चढ़ गया। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सहदेव दिरदो के इस गाने ने सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचाया, जिसके फैन केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सिलेब्रिटीज तक हुए। इसी वजह से उन्हें रिऐलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ तक पर बुलाया गया।
सहदेव के वीडियो ने उन्हें इतना पॉप्युलर बना दिया था कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनसे मुलाकात की और बच्चे का गाना सुना। उन्होंने सहदेव को छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां भी दी थीं। बाद में मशहूर सिंगर बादशाह ने सहदेव के साथ इसी गाने को रीक्रिएट कर एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया, जो काफी पॉप्युलर हुआ।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]