आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर अचानका से ट्रेंड होने लगी। उनकी नई तस्वीरें जारी होने के बाद आयशा टाकिया को पहचानना मुश्किल हो गया। कुछ दिन पूर्व जब आयशा टाकिया मुंबई के एक रेस्तरां के लॉन्च पर पहुंची तो उन्हें वहां देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस बार वह पूरी तरह से बदल चुकी थी।
यहां पहुंचीं आयशा के चेहरे पर ट्विटर पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि उनके होंठ सूजे हुए लग रहे थे और उनका चेहरा प्लास्टिक का लग रहा है। बबली गर्ल के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया को अब अगर आप देखेंगे तो शायद आपको वो पहले जैसी क्यूट और स्वीट सी एक्ट्रेस नहीं दिखाई देंगी।
अपनी नई तस्वीरों में आयशा काफी अलग लग रही हैं और उनकी होंठों की सर्जरी साफ नजर आ रही है। सुनने में आया है कि आयशा जल्द फिल्मों में वापसी कर सकती हैं। वो दो प्रोजेक्ट पर इन दिनों चर्चा भी कर रही हैं। इसी कारण से उन्होंने अपने को नया लुक देने की खातिर इतना बदला।
कमबैक को लेकर उन्होंने कहा कि वह ‘बोरीवली का ब्रूस ली’ फिल्म और अमित मिश्रा के साथ एक म्यूजिक वीडियों में काम कर रहीं हैं, जो साल के अंत तक रिलीज होंगे। उनकी शादी के बाद पहली बार उन्हें फिल्मों में देखा जाएगा।
इस लुक के बाद सोशल साइट्स पर आयशा का मजाक बनाया जाने लगा है। किसी ने कहा आयशा ने जेएनयू के सब्सिडी वाले खाने की वजह से उनका होठ मोटा हो गया है, तो किसी ने कहा आपको अपने प्राकृतिक चेहरे के साथ कुछ नहीं करना चाहिए। ट्विटर पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि उनके होंठ सूजे हुए लग रहे थे और उनका चहरा प्लास्टिक का लग रहा है।
1. Ayesha Takia before surgery
2. The Plastic Surgeon
3. Ayesha Takia after surgey pic.twitter.com/MOysWbKYHf— Sagar (@sagarcasm) February 24, 2017
Ayesha Takia spoke to her ex after 10 years.
"Miss or Mrs" he asks.
"46 D" she replied.— UPWallah (@UPWallah) February 10, 2017
आपको बता दें कि पिछले दिनों अबु आज़मी ने नए साल के जश्न के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना पर विवादित बयान देते हुए कहा था’ अगर कहीं पेट्रोल होगा और आग आएगी तो आग लगेगी ही। शक्कर गिरी होगी तो चींटियां वहां जरूर आएंगीं। अगर मेरी बहन-बेटी सूरज डूबने के बाद गैर मर्द के साथ 31 दिसंबर मनाये और उसका भाई या पति उसके साथ नहीं है, यह ठीक नहीं है।’
फरहान आजमी आयशा टाकिया के पति हैं जो हिंदी फिल्मों का हिस्सा रही हैं उन्होंने ‘वॉन्टेड’, ‘टार्जन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।