ट्रोलर ने श्रीदेवी-बोनी कपूर से की अर्जुन और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की तुलना, भड़के अभिनेता ने दिया ऐसा जवाब दिया कि यूजर को मांगनी पड़ी माफी

0

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई दिनों में कई मौको पर एक साथ नजर आ चुके है। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हुईं हैं। दोनों के रिश्ते के सामने आने के बाद जहां उनके कुछ फैंस दोनों के लिए खुश हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस बात को लेकर मलाइका और अर्जुन को ट्रोल करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की तुलना बोनी कपूर और श्रीदेवी से कर दी। जिसके बाद अर्जुन ने उन्हें करारा जवाब दिया है।

अर्जुन कपूर

दरअसल, कमेंट करने वाली यूजर अभिनेता वरुण धवन की फैन मानी जा रहीं है क्योंकि उसने अपनी डीपी पर वरुण धवन की फोटो लगाई हुई है। कुसुम भुटानी नाम की एक ट्विटर यूजर ने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया। यूजर ने अर्जुन के लिए लिखा, ‘आप अपने पिता की दूसरी पत्नी से नफरत करते थे क्योंकि उन्होंने ऐक्ट्रेस के लिए आपकी मां को छोड़ दिया। अब आप खुद आपसे उम्र में 11 साल बड़ी महिला को डेट कर रहे हैं, जिनका एक टीनेज बेटा भी है। आखिर ऐसा डबल स्टैंडर्ड क्यों अर्जुन कपूर?’

अर्जुन ने इस ट्वीट को नजरअंदाज करने की जगह उसे करारा जवाब दिया। अर्जुन ने जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं किसी से नफरत नहीं करता। हमने एक गरिमापूर्ण दूरी बनाकर रखी थी। अगर मैं नफरत करता तो मैं उस दुख के समय में अपने पिता, जान्हवी और खुशी के साथ नहीं खड़ा रहता। यह लिखना और जज करना आसान है। थोड़ा सा सोचो। तुम वरुण धवन के फैन हो इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि उनकी (वरुण की) तस्वीर अपनी प्रोफाइल में लगाकर नेगेटिविटी मत फैलाओ।’

अर्जुन के इस कमेंट के बाद यूजर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बाद ट्रोलर ने अपना ये ट्वीट डिलीट किया और अर्जुन से माफी मांगी। उसने माफी मांगते हुए लिखा, ‘अगर मैंने किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाई है तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मेरा मकसद किसी को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। मैं अर्जुन कपूर के सभी फैन्स से माफी मांगती हूं। प्लीज मुझे माफ कर दें। यह सिर्फ मेरा विचार था। मेरे मन में अर्जुन कपूर सर और मलाइका अरोड़ा मैम के लिए कोई गलत भावनाएं नहीं हैं। सॉरी अर्जुन कपूर सर।’

वहीं अर्जुन ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘ठीक है.. प्यार बांटो। स्ट्रीट डांसर (वरुण धवन की आने वाली फिल्म) आपका इंतजार कर रही है।’ कुसुम के इस कदम की वरुण धवन ने भी सराहना की है।

ट्विटर यूजर द्वारा माफी मांगने के बाद वरुण धवन ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘मुझे खुशी है कि तुमने माफी मांगी। अर्जुन किसी भी बात से परेशान नहीं है। सभी अपनी जिंदगी जीते हैं। अर्जुन का दिल बहुत बड़ा है। मैं हमेशा कहता हूं कि मेरा कोई भी फैन किसी अभिनेता के खिलाफ गलत ना बोले।’

Previous articleदादा के निधन के अगले ही दिन सैलून पहुंचीं अजय देवगन की बेटी न्यासा! सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
Next articlePM मोदी को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने वाली ‘टाइम’ मैगजीन के बदले सुर, अब बताया ‘भारत को जोड़ने वाला सबसे बड़ा नेता’