बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कई दिनों में कई मौको पर एक साथ नजर आ चुके है। बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी हुईं हैं। इसी बीच, अब ख़बर है कि दोनों की बढ़ती नजदीकियां का गुस्सा सलमान खान ने अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर पर निकाला है।
खबर है कि सलमान खान ने पहले तो बोनी कपूर की दो बड़ी फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया और अब उन्होंने बोनी कपूर की फिल्में बैन ही कर दी हैं। सलमान खान के बोनी कपूर संग रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। लेकिन शायद अर्जुन-मलाइका के रिश्तों के कारण इनमे भी दूरियाँ बन गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोनी कपूर ने दो बड़े प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान काम करने वाले थे। ये प्रोजेक्ट थे, ‘वांटेड 2’ और ‘नो एंट्री में एंट्री’। लेकिन सलमान ने दोनों ही प्रोजेक्ट को करने से मना कर दिया है। फिलहाल, सलमान ने प्रोजेक्ट छोड़ने की वजह भी नहीं बताई है। लेकिन माना जा रहा है कि सलमान खान ने यह फैसला मलाइका और अर्जुन के रिश्ते की वजह से लिया है। इन दोनों फिल्मों के पहले पार्ट में सलमान नजर आए थे।
बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है। अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा काफी समय से साथ में हैं।