रिपब्लिक टीवी के संस्थापक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई एक और शिकायत

0

अंग्रेजी समाचार चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ के विवादास्पद एंकर और संस्थापक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने एक और शिकायत रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचकर की है। अर्नब गोस्वामी पर आरोप है कि, उन्होंने लाइव टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

अर्नब गोस्वामी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सन्नी अग्रवाल ने रिपब्लिक टीवी के संस्थापक अर्नब गोस्वामी पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर टीवी शो पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला में विवेचना शुरु कर दी है।

सन्नी अग्रवाल ने सोशल मीडिया के जरिए भी इसकी जानकारी दी है। सन्नी अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, “रिपब्लिक भारत के एंकर अर्नब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, पूर्व काँग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को लेकर अपने टीवी शो में बेहद ही अपमाजनक व भद्दी टिप्पणी के विरोध में FIR दर्ज करने की माँग की।”

 

दरअसल, भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद की मौजूदा परिस्थितियों पर कांग्रेस के नेताओं की प्रतिक्रियांए को लेकर अर्णब गोस्वामी ने अपने चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ पर एक डिबेट शो रखा। लाइव डिबेट के दौरान अर्नब गोस्वामी कहने लगे- क्या नाम है छत्तीसगढ़ के उस मुख्यमंत्री का जो सोनिया गांधी की चमचागिरी करते रहता है। पैनल में से किसी ने बताया कि भूपेश बघेल। इस पर अर्णब कहने लगे- ओ सुनो बघेल… एक एफआईआर इस बात पर भी करा देना कि मैनें पूछा कि क्या आप इटली की सेना के बारे में ऐसे बोलते हो।

डिबेट के इस अंश का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अपने इस कमेंट को लेकर अर्णब गोस्वामी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए, लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेसियों ने कई थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक से कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से भड़क गई है।

Previous articleKerala SSLC Results 2020: Kerala Pareeksha Bhavan DECLARES Kerala SSLC Results 2020 @ results.kite.kerala.gov.in
Next articleMassive relief for Arnab Goswami as Bombay High Court stays all FIRs filed against Republic TV founder; days after Kavita Kaushik and Saif Ali Khan’s co-star slam anchor for antics