VIDEO: अन्ना हजारे के मंच पर महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस पर शख्स ने फेंका जूता

0

किसानों की अलग-अलग समस्याओं का निवारण और लोकपाल-लोकायुक्त कानून सहित चुनाव सुधारों की मांग को लेकर पिछले 23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान में धरने पर बैठे मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे ने गुरुवार (29 मार्च) को अपना अनशन खत्म कर दिया। अन्ना को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

फाइल फोटो- अन्ना हजारे

हालांकि इस दौरान उस वक्त हंगामा मच गया जब एक शख्स ने मुख्यमंत्री फडणवीस की तरफ जूता उछाल दिया। हालांकि वह जूता फडणवीस को लगा नहीं। पुलिस ने जूता फेंकने वाले शख्स को फौरन हिरासत में ले लिया है। यह घटना उस वक्त की है जब फडणवीस अन्ना हजारे का आमरण अनशन खत्म कराने रामलीला मैदान पहुंचे थे।

फडणवीस मंच पर खड़े होकर वह वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी अचानक उनकी ओर शख्स ने जूता फेंका। हालांकि, जूता फडणवीस से काफी दूर था। वहीं, सीएम फडणवीस इस घटना से बिल्कुल भी प्रभावित न हुए। उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। शख्स किस बात से नाराज होकर उन पर हमले की कोशिश की, अभी तक इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

फडणवीस के अलावा अनशन तोड़े जाने के दौरान केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। अन्ना के साथ मंच पर मौजूद उनके साथियों ने दावा किया है कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। कृषि राज्यमंत्री शेखावत और सीएम फडणवीस ने अन्ना को सरकार की तरफ से उनकी मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि अन्ना हजारे 23 मार्च से अनशन पर बैठे थे। आज (29 मार्च) उनके अनशन का सातवां दिन था।

Previous articleBabul Supriyo threatens to ‘rip off skin’ after facing massive protests in his constituency Asansol
Next articleMore embarrassment for BJP as Amit Shah’s translator says ‘Modi will destroy India’