हरियाणा के मंत्री अनिल विज का विवादित बयान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बताया ‘ताड़का’

0

अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता व हरियाणा सरकार के खेल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया है। अनिल विज ने रविवार को ममता बनर्जी की तुलना रामायणकालीन राक्षसी ‘ताड़का’ से कर दी। उन्‍होंने कहा कि ममता बनर्जी वही कर रही हैं जो ताड़का किया करती थी।

ममता बनर्जी
फाइल फोटो: अनिल विज और ममता बनर्जी

अनिल विज ने रविवार (3 फरवरी) को ट्वीट कर लिखा, “बचपन में जब राम लीला देखने जाया करते थे उसमे एक सीन आता था कि जब ऋषि मुनि यज्ञ किया करते थे तो ताड़का उसमे व्यवधान डाल दिया करती थी ठीक वही काम ममता बनर्जी जी कर रही है कभी अमित शाह जी की रथ यात्रा पर प्रतिबंध लगा कर, कभी जहाज उतरने की इजाजत न देकर।”

एक अन्य ट्वीट में अनिल विज ने लिखा, “अब योगी आदित्यनाथ जी के हेलीकॉप्टर को उतरने से रोक देना। बंगाल किसी के बाप का नही है वह हम सब का है। देश मे प्रजातंत्र है वहां सब को जाने का साधिकार है। वहां सब पार्टियों को अपनी अपनी राजनीतिक गतिविधियां चलाने का अधिकार है।”

दरअसल, हरियाणा के मंत्री अनिल विज का यह सारा गुस्सा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बंगाल रैली को लेकर है। बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने बालुरघाट में योगी आदित्‍यनाथ की रैली को अनुमति नहीं दिया था।

Previous articleलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री वी किशोर चंद्र देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Next articleखतरनाक ‘फेक न्यूज’ के साथ अर्नब गोस्वामी ने की ‘रिपब्लिक भारत’ की शुरूआत, क्या फर्जी खबर परोसने के लिए चैनल पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?