बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2,100 किसानों का चुकाया कर्ज

0

सिल्वर स्क्रीन के जरिए लोगों के दिल पर राज करने वाले 21वीं सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्‍चन ने एक बार फिर बड़ा वादा निभाया है। इस बार उन्होंने यह वादा बिहार के लिए निभाया है। अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने किसानों से किए गए वादे के निभाते हुए उनके कर्ज को अदा किया है। अमिताभ बच्चन ने यह जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए दी।

PHOTO: srbachchan.tumblr.com

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बिहार के दो हजार से अधिक किसानों के बकाया कर्ज को चुकाने में मदद की। 76 वर्षीय अभिनेता ने इस खबर को अपने निजी ब्लॉग पर साझा किया। बच्चन ने कहा कि उन्होंने कुछ किसानों को अपने आवास पर बुलाया और अपने बच्चों श्वेता और अभिषेक के हाथ से उन्हें धनराशि दान दी।

PHOTO: srbachchan.tumblr.com

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘‘जो वादा किया था, वह पूरा किया। बिहार के जिन किसानों पर कर्ज बकाया था, उनमें से 2,100 को चुना और उनका कर्ज चुकाया। उन्हें ‘जनक’ बुलाया और श्वेता तथा अभिषेक के हाथ से उन्हें निजी तौर पर धनराशि दी।’’ ‘‘बदला’’ फिल्म के अभिनेता ने कहा कि वह पुलवामा आतंकवादी हमले के शहीद परिवारों से किए अपने एक और वादे को पूरा करने के लिए तैयार हैं।

PHOTO: srbachchan.tumblr.com

बॉलीवुड के महानायक ने कहा, ‘‘पुलवामा में जान गंवाने वाले शहीदों के परिवार की कुछ वित्तीय मदद करने के वास्ते एक और वादे को पूरा करने के लिए अब ‘जनक’ जा रहा हूं।’’ जनक उनके घर का नाम है। बच्चन ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों और महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाकर उनकी मदद की थी।

Previous articleआंधी और बारिश ने बरपाया कहर: उत्तर प्रदेश में 17 तो बिहार में 14 लोगों की मौत
Next articleCannot find evidence to prosecute Nana Patekar in sexual harassment case: Mumbao Police to court