हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत की बड़ी बहन और उनकी प्रवक्ता रंगोली चंदेल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कंगना को आलिया द्वारा दी गई बधाई पर तंज कसने जैसा कमेंट किया है।
गौरतलब है कि, गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। 118 हस्तियों को दिए गए पद्मश्री में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम शामिल था। बता दें कि, कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं। कंगना अक्सर फिल्म इंडस्ट्री पर परिवारवाद का आरोप लगाती हैं और इस पर वह खुलकर बात करती हैं। इसके बावजूद पद्मश्री पुरस्कार के लिए उनके फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें इसकी बधाइयां दे रहे हैं।
इस बीच, आलिया भट्ट ने भी कंगना रनौत को पद्म श्री मिलने की बधाई दी है। उन्होंने एक नोट और फूल भेजकर बधाई दी है। कंगना की बहन रंगोली ने एक आलिया के नोट और फूलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। रंगोली ने ट्वीट कर कहा, ‘ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजे हैं, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा रहा है।’
Yeh dekho Alia ji ne bhi Kangana ko phool ? bheje hain, Kangana ka pata nahin magar mujhe bahut maza aa raha hai ? pic.twitter.com/kvnxgd0uJW
— Rangoli Chandel (@Rangoli_A) January 26, 2020
रंगोली ने ऐसी बात इसलिए लिखी है, क्योंकि कंगना आलिया पर कई बार उनकी एक्टिंग को लेकर निशाना साध चुकी हैं। कंगना की बहन रंगोली सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं। बता दें कि, पूर्व में कंगना और उनकी बहन रंगोली कई मौकों पर आलिया की आलोचना कर चुके हैं। हालांकि, आलिया ने उनकी बातों का कभी जवाब नहीं दिया है।