यूट्यूब कॉमेडी चैनल एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती के ऊपर कई नाबालिग लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। यूट्यूबर उत्सव पर नाबालिगों को अश्लील मैसेज भेजने के बेहद गंभीर आरोप लगने के बाद एआईबी ने उसके वीडियो हटा लिए हैं। उत्सव पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया में महिलाओं, खासकर नाबालिग लड़कियों को ये मैसेज भेजे।
इस पूरे मामले की शुरुआत एक ट्विटर थ्रेड के जरिए हुई, जिसमें एक क्रूज पर भारतीय पुरुषों के गलत और आपत्तिजनक व्यवहार के बारे में चर्चा होती रही। हालांकि उत्सव चक्रवर्ती ने इसका खंडन किया है। उत्सव चक्रवर्ती ने ट्वीट करके इस घटना की निंदा की। लेकिन एक महिला ने इस ट्वीट पर इंडियन कॉमेडी इंडस्ट्री में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की बात उठाई।
इसी ट्विटर थ्रेड में इसी महिला ने उत्सव चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उत्सव ने नाबालिगों को न्यूड तस्वीर भेजने के लिए कहा। महिमा कुकरेजा नाम की इस यूजर ने उत्सव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नाबालिग लड़कियों से ‘नग्न’ तस्वीरें भेजने को कहा करते हैं।
I want everyone to know @Wootsaw is a piece of shit. He sent me a dick pic, was creepy, then cried saying I’ll ruin his career if I tell others. I told two of the most influential men in comedy in India. Nothing happened. Let me tell you what else he has done with others.
— Mahima Kukreja ??✊? (@AGirlOfHerWords) October 4, 2018
So Utsav asks a women to show him around the city — strange woman — then asks her if he can touch her belly ew pic.twitter.com/Te3OTVwmD9
— Mahima Kukreja (@AGirlOfHerWords) October 4, 2018
इसके बाद उत्सव को बेनकाब करने के लिए एक के बाद एक लड़कियों ने ट्वीट किया। एक ट्विटर यूजर ने कई उदाहरणों को शेयर किया कि कैसे उत्सव चक्रवर्ती ने उन्हें और कई अन्य लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजे थे। इस थ्रेड ने कई और महिलाओं की चुप्पी तोड़ी और उन्होंने अपनी #MeToo कहानियां साझा करना शुरू कर दिया।
इस पूरे विवाद पर AIB ने अपना पक्ष रखते हुए उत्सव के कथित बर्ताव की निंदा की है। साथ ही AIB ने मामले की जांच होने पर अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। इन सबके बाद एआईबी ने इंस्टाग्राम पोस्ट जरिए यह कहा कि जब तक इस मामले की जांच चल रही है, हम उत्सव के सारे विडियो अपने चैनल से हटा रहे हैं।