‘बिग बॉस-11’ की विनर शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान ने थामा कांग्रेस का हाथ, मिली ये जिम्मेदारी

0

‘भाभी जी घर पर है’ की पूर्व ‘अंगूरी भाभी’ और रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे के बाद अभिनेत्री अर्शी खान भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है। गुरुवार(28 फरवरी) को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान पार्टी के सदस्यों ने अर्शी का कांग्रेस में स्वागत किया।

अर्शी खान

अर्शी खान को कांग्रेस पार्टी में मुंबई प्रदेश माइनरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। अर्शी खान ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा है, ‘मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं। जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है।’

बता दें कि इससे पहले अर्शी खान ने इंडिया फोर्मस को कहा था कि, ”मैं कांग्रेस ज्वाइन कर रही हूं। मैं महारष्ट्र की वाइस प्रेसीडेंट के तौर पर इस पार्टी में शामिल हो रही हूं। पार्टी को उन युवाओं की ज़रूरत है जो खुलेआम अपनी बातें रख पाएं।”

View this post on Instagram

Thanks congress party for honoring me n I'll do my work sincerely #presidentsday

A post shared by Arshi khan (A.K47) (@arshikofficial) on

बता दें कि अर्शी खान रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में खूब चर्चा में रहीं थी। भोपाल में जन्मीं मॉडल-एक्ट्रेस तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने कहा था कि वह शाहिद अफरीदी के साथ रिश्ते में हैं। बिग बॉस के घर में अर्शी ने शाहिद को ‘महबूब’ कहा था। शो में वह हितेन तेजवानी के साथ फ्लर्ट करते भी नज़र आती थीं।

बता दें कि अभी हाल ही में मराठी और हिंदी फिल्मों के अलावा सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री असावरी जोशीकांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्होंने 18 फरवरी को मुंबई में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। असावरी से पहले शिल्पा शिंदे ने भी कांग्रेस का हाथ थामा था। ऐसा माना जा रहा है कि शिल्पा शिंदे इस साल होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में संजय निरुपम ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी और मॉडल हसीन जहां का पार्टी में स्वागत किया था।

Previous articleभारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को आज छोड़ेगा पाकिस्तान, जानें भारत-पाक के बीच अब तक क्या हुआ
Next article#GoBackModi becomes top trend once again as PM Modi visits Tamil Nadu