दिल्ली: AAP विधायक अब्दुल रहमान पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, केस दर्ज

0

दिल्ली के सीलमपुर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अब्दुल रहमान पर एक महिला ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर रविवार को नार्थ ईस्ट जिले की जफराबाद थाने में विधायक अब्दुल रहमान के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल, महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अब्दुल रहमान

पुलिस के मुताबिक, AAP विधायक अब्दुल रहमान रविवार को जाफराबाद इलाके में नगर निगम के उपचुनाव के दौरान अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। तभी उनकी एक महिला के साथ कोई बहस हुई थी। उसी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। फिलहाल, महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी हैं।

पुलिस ने देर रात अब्दुल रहमान के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मीडिया रिपुोर्ट के मुताबिक, अब्दुल रहमान खुद पर लगे आरोपों को गलत करार दे रहे हैं। विधायक का कहना है कि जानबूझकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

घटना के समय बनाए गए वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात को पुलिस ने विधायक के खिलाफ मारपीट व बदसलूकी का मामला दर्ज किया।

Previous article“Judiciary become a Joke!”: Former Gujarat Chief Minister reacts angrily after two retired Kerala High Court judges join BJP
Next articleपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: ISF से कांग्रेस के गठबंधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने उठाया सवाल, बताया ‘शर्मनाक’ समर्थन