दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट चैंबर में संदिग्ध हालत में मिला कर्मचारी का शव, पुलिस जांच में जुटी

0

देश की राजधानी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के एक चैंबर में गुरुवार सुबह एक कर्मचारी का शव मिला है। शव मिलने के बाद से ही कोर्ट में हड़कंप मच गया।

तीस हजारी कोर्ट
प्रतिकात्मक फोटो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले कर्मचारी की पहचान मनोज के तौर पर की गई है और पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। वह दिल्ली बार एसोसिएशन में चपरासी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने बताया है कि उसने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शुरुआती जांच के अनुसार, मनोज शराब पीने का आदी था और टीबी का मरीज था। पास में रखे कूड़ादान में खून की उल्टी की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मनोज बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया का अस्थायी सदस्य था और अक्सर रात में चैंबर में रुक जाता था। आगे जांच चल रही है। (इंपुट: IANS के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleVarun Gandhi lashes out at ‘half-educated’ starlet and pro-BJP actor Kangana Ranaut for seditious comments on freedom fighters, Times How’s Navika Kumar condemned
Next articleपश्चिम बंगाल में BJP को फिर लगा झटका, अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने पार्टी से तोड़ा नाता; विधानसभा चुनाव से पहले हुई थीं शामिल