बेंगलुरु में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 4 लोग गिरफ्तार; राष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं चारों आरोपी

0

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पश्चिम बंगाल की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी राष्ट्रीय स्तर के तैराक बताए जा रहे हैं।

बेंगलुरु
फाइल फोटो

पीड़िता, एक निजी कंपनी में कर्मचारी है। उसने इस संबंध में बेंगलुरु के संजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान रजत, शिवरन, देव सरोई और योगेश कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी नई दिल्ली के रहने वाले हैं।

डीसीपी (नॉर्थ) विनायक पाटिल ने बताया कि घटना को लेकर पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक डेटिंग ऐप पर आरोपी में से एक रजत से महिला का परिचय हुआ और दोस्ती हो गई। इस घटना के वक्त वह खाना खाने उसके घर गई थी।

उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि रजत और उसके 3 दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वे स्वीमिंग की ट्रेनिंग के लिए बेंगलुरु आए थे।

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्र बताते हैं कि चारों आरोपी राष्ट्रीय स्तर के तैराक हैं। डेटिंग एप पर रजत से मिलने के बाद उन्होंने अपना नंबर एक-दूसरे को दिया और उनकी दोस्ती हो गई। इसके बाद में आरोपी और उसके दोस्तों ने पीड़िता को एक पार्टी के लिए बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleअखिलेश यादव ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पूर्व MLC समेत कई नेताओं को किया निष्कासित
Next articleराहुल गांधी ने पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री पर बोला हमला, बताया हर दिन क्या रहता है मोदी का काम?