दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे। जनता का रिर्पोटर को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सिसोदिया की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद डा. सिंह ने उप मुख्यमंत्री को मिलने के लिए न्यौता दिया था।
अब इस बात पर अटकले लगाई जा रही है कि मनीष सिसोदिया और मनमोहन सिंह से मुलाकात के पीछे क्या बात हो सकती है कहीं ये चुनाव से पहले की कुछ रणनीति तो नहीं।
इस बारे में विस्तृत जानकारी जल्द ही दी जाएगी।



















