IAF AFCAT Admit Card 2022 Released: भारतीय वायु सेना (IAF) ने शुक्रवार (28 जनवरी, 2022) को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2022) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जा सकते हैं और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
AFCAT 2022 परीक्षा फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारियों के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 12, 13 और 14 फरवरी के दिन आयोजित की जाएगी।
IAF AFCAT एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें:
AFCAT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर कैंडिडेट लॉग इन पर क्लिक करें।
- AFCAT 01/2022 साइकिल पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा।
- अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगइन पर क्लिक करें।
- अब आपका IAF AFCAT 01/2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य दस्तावेजों के साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले जाना आवश्यक है।
IAF उम्मीदवारों से अनुरोध करता है कि वे एडमिट कार्ड, विशेष रूप से नाम, जन्म तिथि, लिंग, आधार संख्या, फोटो और हस्ताक्षर पर विवरण सत्यापित करें। उम्मीदवारों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पूरा निर्देश ध्यान से पढ़ना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए IAF AFCAT वेबसाइट देखते रहें।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]