Home Hindi UPSC ESE Prelims Exam 2022: यूपीएससी ने जारी किया प्रारंभिक परीक्षा की...

UPSC ESE Prelims Exam 2022: यूपीएससी ने जारी किया प्रारंभिक परीक्षा की तारीख, upsc.gov.in पर जाकर देखें टाइम टेबल

0

UPSC ESE Prelims Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC ESE प्रारंभिक परीक्षा 2022 की तारीख जारी कर दी है। पहले चरण की परीक्षा 20 फरवरी 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं।

UPSC ESE Prelims Exam 2022

आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर टाइम टेबल की जांच कर सकते हैं।

पहली पाली में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर शामिल होंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। कुल अंक 200 है। वहीं, दूसरी पाली में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम इंजीनियरिंग शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है और 300 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

पंजीकरण प्रक्रिया 22 सितंबर को शुरू हुई थी और 12 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान लगभग 247 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (PwBD) के लिए 8 रिक्तियां शामिल हैं।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]
Previous articleNDTV’s Editorial Director Sonia Singh to contest assembly polls as BJP candidate? Husband RPN Singh reacts
Next article“Why be shy about it?”: Evelyn Sharma defends breastfeeding photo after facing criticism