‘दिल्ली के JNU में चलता है सेक्स स्कैंडल, जाते हैं बड़े-बड़े लोग’: योगी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान

0

उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार में राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े नेता वहां जाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी वहां जाती हैं। मंत्री के इस विवादित बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ठाकुर रघुराज सिंह

अलीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा, ‘नेहरू की रणनीति के तहत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय हुआ था। जेएनयू में सैक्स स्कैंडल चलता है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कम्युनिस्ट और देशद्रोही पाले गए हैं। देश विरोधी वहां सैक्स स्कैंडल चलाते हैं, जिसमें राहुल गांधी और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े लोग जाते हैं। देश विरोधी लोग वहां इकठ्ठे हो रहे हैं, लेकिन हम आने वाले समय में इन देश विरोधी ताकतों को कुचल देंगे।’

उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू छात्रों के लिए उर्दू अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। हिंदू छात्र हिंदी जानते है। हिंदी में पढ़ाई होनी चाहिए। साथ ही यहां पर आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की सरकार इसको अल्पसंख्यक यूनिवर्सिटी बनाना चाहती थी। यह हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी बनेगी।

चौंकाने वाली बात ये है कि योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने ये बयान अलीगढ़ में अमित शाह की रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूपी सरकार के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleकर्नाटक: शहरी निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, 498 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस
Next article“BCCI और कोहली को अकेला छोड़ दो”: दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के इतिहास रचने के बाद विराट कोहली के फैंस ने की सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की आलोचना