देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। नोएडा सेक्टर-15 स्थित एक होटल में देह व्यापार का काम किया जा रहा था, पुलिस ने होटल पर छापेमारी करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
फाइल फोटोपुलिस को शक है कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 36 वर्षीय सतेंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों में अलीगढ़ के सिंचाई विभाग में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल है और यह कथित तौर पर बतौर ग्राहक होटल में पहुंचा था।
अडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 15 स्थित होटल में देह व्यापार हो रहा है। इस पर पुलिस ने होटल में छापा मारा तो सूचना सही पाई गई। पुलिस ने दबिश देकर होटल के एक कमरे से दो महिला सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अलीगढ़ निवासी सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 55300 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। आरोपी सतेंद्र ग्राहक के रूप में होटल में आया था। उसने एस्कार्ट सर्विस के नाम पर बुकिंग की थी।
नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला एस्कार्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही वाट्सएप से बुकिंग लेती है। पुलिस ने लड़कियों को भी आरोपी बनाया है।