“उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टर स्ट्रोक’ रख दिया गया”: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुए बवाल पर बोले राहुल गांधी; प्रियंका गांधी ने भी BJP पर साधा निशाना

0

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी लगातार भाजपा पर हमलावर है

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने शनिवार (10 जुलाई) को एक खबर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टर स्ट्रोक’ रख दिया गया है।”

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा पर एक महिला का नामांकन करने से रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे व उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई थी। आज एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं। सरकार वही। व्यवहार वही।”

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए हुए नामांकन के दौरान पूरे प्रदेश में जबरदस्त हिंसा, मारपीट और हंगामा हुआ। कई जगहों पर तो ब्लॉक के प्रत्याशियों के बीच गोलीबारी हुई और हथगोले भी चले। वहीं, लखीमपुर खीरी के पसगवां ब्लॉक परिसर में नामांकन के दौरान गुरुवार को समाजवादी पार्टी समर्थित महिला प्रत्याशी रितु सिंह और उनकी प्रस्तावक से पुलिस के सामने बदसलूकी करने के मामले से सियासी भूचाल आ गया है।

Previous articleयूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने मीम शेयर करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया ‘बिकाऊ’, BJP ने किया पलटवार
Next articleVIDEO: आज तक के लाइव टीवी डिबेट में BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने गांधी परिवार पर कसा तंज तो लोगों ने कर दिया ट्रोल, यूजर बोले- “मोदी जी इसे प्रवक्ता पद से बर्खास्त करिए”