उत्तर प्रदेश: दो भाइयों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप, गर्भपात की गोलियां दी; वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती हो, लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। इस बीच, कानपुर के घाटमपुर के एक गांव में दो भाइयों ने एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया और बाद में उसे को गर्भपात की गोलियां दीं।

उत्तर प्रदेश

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना का पता तब चला जब बुधवार को बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। वह वर्तमान में एक चिकित्सा सुविधा में इलाज करा रही है। पुलिस को दिए अपने बयान में उसने आरोप लगाया कि रूप सिंह और गुलबदन सिंह ने कई मौकों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। और फिर उसे कुछ गोलियां खाने के लिए मजबूर किया। दोनों आरोपी अब फरार हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों ने लड़की को जाल में फंसाया और जब उन्होंने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था, तभी उन्होंने घटना का वीडियो बनाया। उसी वीडियो के आधार पर लड़की को ब्लैकमेल किया गया और फिर से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती हो, लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है। राज्य से रोज मासूम बच्चियों और महिलाएं से रेप व छेड़छाड़ की कोई न कोई घटनाएं सामने आती ही रहती है, जो चीख-चीखकर बता रही हैं कि यूपी में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।

गौरतलब है कि, रेप के दोषियों के खिलाफ कड़े कानून बनने के बावजूद भी देश में महिलाओं और बच्चों के साथ बढ़ते अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Previous articleदिल्ली में दिनदहाड़े लाखों की डकैती, महिलाओं और बच्चो को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा कैश-ज्वैलरी; घटना CCTV में कैद
Next article“वैक्सीन को ‘देशभक्ति’ से जोड़ें तो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद मिलेगी”: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का हवाला देकर बोले इंडिया टीवी के संस्थापक रजत शर्मा, यूजर्स ने जमकर लिए मजे