दिल्ली: MCD चुनाव से पहले BJP ने उठाया चौंकाने वाला कदम, मौजूदा तीनों मेयरों को पद से हटाया

0

दिल्ली में अगले साल होने वाले एमसीडी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए मंगलवार को पार्टी शासित तीनों नगर निगमों के तीनों महापौरों को उनके पद से हटा दिया। दिल्ली में एमसीडी चुनाव (निकाय चुनाव) अगले साल अप्रैल में होंगे। उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में 18 जून को होने वाले मेयर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन है।

दिल्ली
फोटो: IANS

उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के लिए राजा इकबाल सिंह, मुकेश सूर्यन और श्याम सुंदर अग्रवाल को नामित किया गया है। जोगीराम जैन को उत्तर, बी.के. ओबेरॉय को दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष पद के लिए वीर सिंह पंवार को नामित किया गया है।

राजा इकबाल सिंह उत्तरी दिल्ली में महापौर के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश की जगह लेंगे। जय प्रकाश ने दिल्ली भाजपा और निगम में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया था। प्रकाश ने दिल्ली भाजपा के महासचिव और उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। वे उत्तर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पद पर भी रहे।

अर्चना दिलीप सिंह को उत्तर निगम का उप महापौर बनाया गया है, जबकि पवन शर्मा और किरण वैद्य को क्रमश: दक्षिण और पूर्वी दिल्ली का उप महापौर बनाया गया है। उत्तर, दक्षिण और पूर्व निगमों की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार भगत, पूनम भाटी और दीपक मल्होत्रा को नामित किया गया है।

चैल बिहारी गोस्वामी, इंद्रजीत सहरावत और सत्यपाल सिंह को उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। (इंपुट: IANS के साथ)

Previous articleआगरा के निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल, 5 मिनट में 22 मरीजों की मौत का दावा; अस्पताल के डॉक्टर ने कबूली करतूत; वीडियो वायरल
Next article“BJP शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी”: आगरा के पारस अस्पताल में ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल के दौरान 22 मरीजों की मौत की ख़बर को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी का सरकार पर निशाना, पूछा- “ज़िम्मेदार कौन?”