मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गुफा मंदिर के महंत चंद्रमा दास महाराज का शनिवार को कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया। वे 42 साल के थे। वे कोराना से संक्रमित होने के बाद शहर के पालीवाल अस्पताल में भर्ती हुए थे। महंत चंद्रमा दास कुंभ स्नान करने हरिद्वार गए थे। वहीं से बीमार होकर आए थे।
डॉक्टर जेपी पालीवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महाराज को बचाने के सभी प्रयास असफल हो गए। महंत के निधन से शहर भर में दुख की लहर दौ़ड गई है। संस्कृति बचाओं मंच ने महंत चंद्रमा दास त्यागी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महंत चंद्रमा दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “भोपाल के गुफा मंदिर के महंत श्री चंद्रमा दास त्यागी जी के निधन के समाचार से दुःख पहुँचा। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों और अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।”
भोपाल के गुफा मंदिर के महंत श्री चंद्रमा दास त्यागी जी के निधन के समाचार से दुःख पहुँचा। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों और अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति pic.twitter.com/hbVsVnEpKc
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 1, 2021
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी महंत चंद्रमा दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमादास जी के दुखद निधन का समाचार मिला। उनके निधन पर मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे उनके अनुयायियों व भक्तगण को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।”
भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर के महंत चन्द्रमादास जी के दुखद निधन का समाचार मिला।
उनके निधन पर मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे उनके अनुयायियों व भक्तगण को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 1, 2021