कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अशोक कुमार वालिया का कोरोना वायरस से निधन, सीताराम येचुरी के बेटे की भी हुई मौत

0

दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का कोरोना वायरस की चपेट में आने से 72 साल की उम्र में गुरुवार की सबुह निधन हो गया है। एके वालिया का इलाज इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में चल रहा था। वह पिछले तीन दिन से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। वहीं, गुरुग्राम के एक अस्पताल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का भी कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया।

अशोक कुमार वालिया

शीला दीक्षित सरकार में ऊर्जा और स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. अशोक कुमार वालिया का गुरुवार सुबह इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे और कई दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर आते ही कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। एके वालिया ने लगातार चार विधानसभ चुनाव में जीत दर्ज की थी और लगातार दो बार चुनाव हारे भी थे।

बता दें कि, डॉ. अशोक कुमार वालिया दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार होने के साथ शीला दीक्षित के करीबी भी थे। पूर्वी दिल्ली में ही नहीं, बल्कि समूची दिल्ली में उन्हें बेहतरीन डॉक्टर के साथ अच्छा इंसान माना जाता था। वह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे।

सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना से निधन

गुरुग्राम के एक अस्पताल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी के बेटे आशीष का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया। इस बात की जानकारी सीताराम येचुरी ने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को आज सुबह कोविड के कारण खो दिया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें आशा दी और जिन्होंने उसका इलाज किया।’

Previous articleपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: छठे चरण में 43 सीटों पर मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे हैं वोट
Next article“राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता की तरह काम न करें”: ‘रिपब्लिक भारत’ पर ‘पूछता है भारत’ कार्यक्रम के दौरान लाइव टीवी डिबेट में अर्नब गोस्वामी से बोले पप्पू यादव; चुनाव आयोग पर की देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग