पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, 2 अप्रैल को रिलीज होना था नया गाना

0

पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा मंगलवार अल सुबह करीब 3.45 बजे हुआ। मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी अचानक मौत से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है, फैंस सोशल मीडिया पर अपने सिंगर को अलग अलग तरीके से याद कर रहे हैं।

दिलजान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिलजान की कार अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर जंडियाला गुरु पुल के पास डिवाइडर में टकराई और उनका निधन हो गया। हादसा देख वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहनों से राहत अभियान शुरू किया।घटना का जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही हैं।

दिलजान के परिजनों ने बताया कि 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था. इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को अपनी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे। देर रात लौटते समय यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय दिलजान कार में अकेले ही थे।

दिलजान के निधन से फैंस बहुत दुखी हो गए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अपने सिंगर को अलग अलग तरीके से याद कर रहे हैं। दिलजान ने अपने छोटे से करियर में कई शानदार गाने पेश किए थे।

उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।

पंजाबी गायिका कौर बी ने भी दिलजान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा।

बता दें कि, दिलजान 2012 के म्यूज़िक रियलिटी शो ‘सुरक्षेत्र’ का हिस्सा थे। जहां इंडिया और पाकिस्तान के कंटेस्टेंट्स के बीच आपस में मुकाबला होता था। यही शो दिलजान का शॉट टू फेम बना था।

Previous articleAP Inter 2nd year Practical Hall Ticket 2021 Released: आंध्र प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किया जारी, bie.ap.gov.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड
Next articleकेरल: पूर्व सांसद का विवादित बयान, बोले- “सिर्फ लड़कियों के कॉलेज में जाते हैं राहुल गांधी”; खूब हुई आलोचना