देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान पर 28 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार, अमेठी की रहने वाली पीड़ित महिला 2012 में अपने पारिवारिक संबंधों के माध्यम से सुल्तानपुर निवासी आरोपी भास्कर तिवारी के संपर्क में आई थी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभान बोकेन ने कहा, जवान ने 2012 में महिला से दोस्ती की और शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आज जमाना चाहें कितना भी बदल गया हो लेकिन आज भी महिलाओं पर होने वाले शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा। सड़क, कॉलेज, ऑफिस हो या रेलवे स्टेशन महिलाएं खुद को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। देश में में मासूम बच्चियों और महिलाएं से रेप व छेड़छाड़ की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं।