देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता की चाची टीना अंबानी ने शशि कपूर को याद करते हुए एक ट्वीट किया है और उनके साथ अपनी एक पुरानी फोटो भी शेयर की है। बता दें कि, शशि कपूर का आज (गुरुवार, 18 मार्च) जन्मदिन है। बेशक शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह आज भी अपनी फिल्मों और काम की वजह से हम उन्हें याद करते रहते हैं। तभी तो उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं।
इस बीच, अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने शशि कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए लिखा है, “वे अब शशि कपूर जैसे इंसान नहीं बनाते हैं। जिंदादिल, हैंडसम, विद्वान और शानदार। आपकी उपस्थिति और पुराने दिनों की बहुत याद आ रही है। आपका जन्मदिन मना रहे हैं।’
They just don't make them like Shashi Kapoor anymore. Debonair, handsome, erudite and fabulous. Miss your presence and the old days. Toasting your birthday. pic.twitter.com/kInGUurMLa
— Tina Ambani (@AmbaniTina) March 18, 2021
बता दें कि, शशि कपूर का 4 दिसंबर 2017 को निधन हो गया था। शशि कपूर ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। शशि ने करीब 100 फिल्मों में काम किया जिसमें ज्यादातर हिट रहीं। शशि की आखिरी फिल्म 1998 में आई ‘साइड स्ट्रीट’ थी। इस फिल्म में उन्होंने शबाना आजमी के साथ काम किया था।
18 मार्च 1938 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जन्में शशि कपूर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थीं। हिंदी सिनेमा में शशि कपूर ने अपने परिवार की विरासत को जिस तरह संभाला और अपने दम पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया था वो वाकई काबिले तारीफ है। शशि कपूर उस ‘कपूर’ खानदान के बेटे थे जिसका शुरू से ही हिंदी सिनेमा में एक अलग रुतबा रहा है। हालांकि कपूर खानदान के बाकी सदस्यों की तरह ही उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी भी दर्शकों के लिए बेहद खास रही।
शशि कपूर ने अभिनय का शुरुआत साल 1944 में पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर से की थी। पहली बार शशि कपूर नाटक ‘शकुंतला’ से नजर आए थे। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने अभिनय की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। इसके बाद शशि कपूर ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’, ‘जब-जब फूल खिले’, ‘दीवार’, ‘सुहाग’, ‘दो और दो पांच’, ‘शान’, ‘नमक हलाल’, ‘सिलसिला’ और ‘मुकद्दर का सिकंदर’ सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया था।