किसान आंदोलन: कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का सनसनीखेज आरोप, लोकसभा में बोले- सरकार और किसानों के बीच आग लगा रहे हैं योगेंद्र यादव

0

पंजाब से कांग्रेस के सासंद रवनीत सिंह बिट्टू ने स्वराज पार्टी के चीफ योगेंद्र यादव पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान बिट्टू ने यहां तक कहा कि यदि योगेंद्र यादव को हटा दिया जाता है तो आज किसानों और सरकार में बात बन सकती है, क्योंकि वही आग लगा रहे हैं। बिट्टू ने लाल किला हिंसा के लिए भी योगेंद्र यादव को ही जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि, 26 जनवरी की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी योगेंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने यहां तक कह दिया कि अगर योगेंद्र यादव को पकड़ लिया जाए तो किसानों और सरकार में आज ही बात बन सकती है क्योंकि असली आग लगाने वाले वही हैं। बिट्टू ने सीधे तौक पर 26 जनवरी के दिन हुई हिंसा के लिए योगेंद्र यादव को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ये तक कह दिया कि किसान आंदोलन में खालिस्तानी फंडिंग हो रही है।

इस दौरान बिट्टू ने अनुराग ठाकुर पर कुछ निजी और आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कर दीं, जिन्हें रिकॉर्ड से हटा दिया गया। बिट्टू ने आम आदमी पार्टी के सासंद भंगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया।

बता दें कि, पिछले दिनों कांग्रेस सांसद रवनीजत सिंह जब सिंघु बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन में पहुंचे थे तो उनके धक्का-मुक्की की गई थी। इसके बाद भी उन्होंने योगेंद्र यादव और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था। बिट्टू यह भी आरोप लगा चुके हैं कि किसानों के आंदोलन के पीछे खालिस्तान समर्थकों का भी हाथ है।

Previous article“Crony-जीवी है जो, देश बेच रहा है वो”: पीएम मोदी के ‘आंदोलनजीवी’ वाले बयान पर राहुल गांधी का पलटवार
Next articleTwitter ignores warning of legal action, snubs government on diktat to block accounts related to farmers’ protest