कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाले संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है। पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी। इसके साथ ही अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस सेक्रटरी की तरफ से जारी चिट्ठी में कहा गया है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के नैशनल मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्ती को मंजूरी दी है।’ आगे कहा गया है, ‘कांग्रेस प्रेजिडेंट ने संजय झा को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।’ इस चिट्ठी को कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है।
गौरतलब है कि, संजय झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है। उधर, कांग्रेस ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए बीके हरि प्रसाद और नसीर अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।
इतना ही नहीं, उन्होंने बुधवार को भी एक ट्वीट में कुछ ऐसा कहा जिससे शायद पार्टी को चोट पहुंची। उन्होंने लिखा था, ‘यह समय चीन के खतरनाक अतिक्रमण के खिलाफ भारत में बिल्कुल परिपक्व राजनीतिक एकजुटता का है। मोदीजी ने हमारी कांग्रेस/यूपीए सरकार के बारे में अतीत में कई बार अपमानजनक बातें कहीं जिसकी मुझे बिल्कुल परवाह नहीं है। हमें इससे ऊपर उठना है। हमें बदलना होगा। हमें एकजुट होना है।’
This is a time for great mature political consensus within India in responding to China’s dangerous aggression. I don’t care if Mr Modi made several outrageous rhetorical comments against our Congress/UPA government in the past.
We must rise. Let’s be different. Let’s be one.
— Sanjay Jha (@JhaSanjay) June 17, 2020