24 वर्षीय भोजपुरी संगीतकार की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में आर्थिक विवाद के कारण केबल से गला घोंट कर 24 साल के एक भोजपुरी संगीतकार की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने बिहार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

संगीतकार
प्रतीकात्मक तस्वीर

समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को बताया कि द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में किराए के एक फ्लैट में 13 जून को बिहार के छपरा निवासी मुकेश चौधरी का शव मिला था। पुलिस ने बताया कि वह अपने अपार्टमेंट में म्यूजिक स्टुडियो चलाता था और वहां पिछले एक साल से रहता था।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में संतोष कुमार एवं विकी सी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। उन दोनों का पता लगाने के लिए पुलिस का एक दल यहां से वहां भेजा गया था। अधिकारी ने बताया कि मुकेश कुमार भोजपुरी संगीतकार है, उसका अपना यू ट्यूब चैनल है जिसके दो लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बिहार के छपरा जिले में उसका कार्यालय है जबकि विकी सी भोजपुरी गायक है।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने आठ और नौ जून की दरम्यानी रात को कंप्यूटर केबल से गला घोंट कर मुकेश की हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को एक कंबल में लपेट कर उसे टेबल के नीचे छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि दोनों मुकेश का संगीत उपकरण, मोबाइल एवं पैसा लेकर बिहार भाग गये थे।

Previous articleकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संजय झा को प्रवक्ता पद से हटाया
Next articleतेलंगाना हाई कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, पूछा- लॉकडाउन के दौरान मुस्लिमों के खिलाफ ही सबसे ज्यादा मुकदमा क्यों?