हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस ट्वीट में विशाल ददलानी ने भाजपा कार्यकर्ता दवारा आयोजन गोमूत्र पार्टी में मूत्र पीने से बीमार हुए गो-भक्त पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अगर ये मरीज़ सच्चा भक्त है तो ‘गोबर’ खाके ठीक हो जाएगा।
बता दें कि, अभी हाल ही में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में गोमूत्र सेवन कार्यक्रम आयोजित करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को कहा था कि भाजपा कार्यकर्ता ने दावा किया था कि गोमूत्र के सेवन से लोग कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे और जो लोग कोरोना वायरस से पहले से ही संक्रमित हैं, वे ठीक हो जाएंगे। हालांकि, गोमूत्र के सेवन के बाद एक नागरिक स्वयंसेवी ही बीमार पड़ गया था। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की शिकायत के बाद भाजपा कार्यकर्ता को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी कोलकाता के जोरासाखो इलाके के स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता 40 वर्षीय नारायण चटर्जी ने सोमवार को एक गोशाला में गौ-पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया था और गोमूत्र वितरित किया था। उसने दूसरों को गोमूत्र देते हुए इसके ‘चमत्कारिक’ गुणों का जिक्र किया था। गोशाला के पास तैनात एक नागरिक स्वयंसेवी ने भी गोमूत्र का सेवन किया और मंगलवार को बीमार पड़ गया, जिसके बाद उसने नारायण चटर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, इस मामले पर बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने तंज करते हुए ट्वीट किया। अपने ट्वीट में विशाल ददलानी ने लिखा, “अगर ये मरीज़ सच्चा श्रद्धालु है तो गोबर खाके ठीक हो जाएगा। पार्टी के आयोजक महानुभाव को तुरंत किसी भाजपा-शासक राज्य का मुख्यमंत्री घोषित कर देना चाहिए। बाक़ी जितने महान वैज्ञानिक गोमुत्र-सेवन का प्रचार करते हैं, आप भी ये प्रयास अवश्य कीजिए।”
अगर ये मरीज़ सच्चा श्रद्धालु है तो गोबर खाके ठीक हो जाएगा.
पार्टी के आयोजक महानुभाव को तुरंत किसी भाजपा-शासक राज्य का मुख्यमंत्री घोषित कर देना चाहिये.
बाक़ी जित्ने महान वैज्ञानिक गोमुत्र-सेवन का प्रचार करते हैं, आप भी ये प्रयास अवश्य कीजिये.https://t.co/o6uLRQIVSe
— VISHAL DADLANI (@VishalDadlani) March 18, 2020