बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरेंगे क्योंकि सिर्फ सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर करने का वक्त अब खत्म हो चुका है।
फाइल फोटोफरहान अख्तर ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यहां आपको जानने की जरूरत है कि ये प्रदर्शन क्यों जरूरी हैं। आप सभी से 19 तारीख को क्रांति मैदान, मुंबई में मिलते हैं। सिर्फ सोशल मीडिया पर विरोध करने का समय अब खत्म हो चुका है।’
अपने इस ट्वीट के साथ फरहान अख्तर ने नागरिकता संशोधन कानून औरराष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) से जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है। इसमें बताया कि लोगों को इस कानून के खिलाफ आंदोलन क्यों करना चाहिए।
Here’s what you need to know about why these protests are important. See you on the 19th at August Kranti Maidan, Mumbai. The time to protest on social media alone is over. pic.twitter.com/lwkyMCHk2v
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) December 18, 2019
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, ‘मैंने 19 दिसंबर को प्रोटेस्ट मीटिंग करने के लिए एक मैसेज पोस्ट किया था। इसके साथ ही एक ग्राफिक भी शेयर किया था। इस ग्राफिक पर इंडिया का मैप गलत है। कश्मीर का हर इंच और भाग इंडिया का पार्ट है और मैं गलत मैप को रिजेक्ट करता हूं। मुझे खेद है कि इसे मैंने पहले नहीं देखा इसलिए लिए मैं माफी मांगता हूं।’
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) December 18, 2019
फरहान अख्तर के अलावा अभिनेता जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लोगों से अगस्त क्रांति मैदान आने का अनुरोध किया है।
People of Mumbai who care,
Be there ! pic.twitter.com/mz0nlSkbL1— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) December 17, 2019
बता दें कि, इससे पहले फरहान के पिता और गीतकार जावेद अख्तर ने भी NRC और CAA का मुद्दा उठाया था। जावेद ने ट्विट किया था, ‘लॉ ऑफ लैंड के मुताबिक, किसी भी परिस्थिति में पुलिस किसी भी यूनिवर्सिटी के कैंपस में यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की इजाजत के बिना नहीं घुस सकती। जामिया कैंपस में बिना इजाजत घुसकर पुलिस ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो हर यूनिवर्सिटी के लिए एक खतरा है।’
Dear Legal Expert
Please elaborate the law of land, the section number and name of the Act etc so that we are also enlightened.
Regards— Sandeep Mittal, IPS (@smittal_ips) December 16, 2019
बता दें कि, जावेद जाफरी, फरहान अख्तर के अलावा स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, जीशान अय्यूब, सयानी गुप्ता, रेणुका श्हाणे और हूमा कुरैशी जैसे कई कलाकार नागरिकता संशोधन कानून पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड कलाकारों ने बीते रविवार से जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के साथ पुलिस की बर्बरता पर भी ट्वीट किया।