VIDEO: इंदौर में ‘मोदी मोदी’ के नारे लगा रहे लोगों से प्रियंका गांधी वाड्रा ने मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर जीता लोगों का दिल

0

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, प्रियंका गांधी के इंदौर प्रवास के दौरान एक रोचक नजारा देखने को मिला। सोमवार को प्रियंका जब सड़क मार्ग से गुजर रही थीं तभी कुछ लोग मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। प्रियंका अपनी कार से उतरकर मोदी भक्तों से मिलने जा पहुंचीं और उन्होंने उनसे हाथ मिलाया।

मोदी मोदी

गौरतलब है कि, प्रियंका इंदौर हवाई अड्डे से शहर की तरफ रोड शो के लिए जा रही थीं, तभी रास्ते में उनके काफिले को देखकर कुछ लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। इसे देख प्रियंका ने अपनी कार अचानक रुकवाई और उन लोगों से हाथ मिलाया और उन्हें कहा कि ‘आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘ऑल दी बेस्ट’।

प्रियंका गांधी का यह वीडियो शेयर करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, “इंदौर में कुछ लोगों ने प्रायोजित तरीक़े से मोदी-मोदी के नारे लगाए तो प्रियंका गांधी ने कार से उतर कर नारे लगाने वालों से हाथ मिलाया और कहा “आप अपनी जगह, मैं मेरी जगह ‘आल दी बेस्ट”। इसे कहते हैं देश की मिट्टी, देश की जनता और देश के कण-कण से प्यार। काश…मोदी भी देश को समझ पाते।”

प्रियंका का कार से उतरकर लोगों से मिलने के इस दृश्य का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यह वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग प्रियंका की जमकर तारीफ कर रहें है।

एक यूजर ने लिखा, “इंदौर में प्रचार के दौरान रूककर मोदी मोदी के नारे लगाने वाली भीड़ से हाथ मिलाकर प्रियंका वाड्रा का उनको ऑल द बेस्ट कहना दिल को सुकून देने वाला वाकया था.. काश सभी राजनीतिक दलों के लोग ऐसा करते.. क्यूंकि पार्टी विचारधारा का विरोध धीरे धीरे व्यक्तिगत नफरत में बदलने लगा है.. हम अपने इर्द गिर्द इस नफरती बदलाव को महसूस कर सकते हैं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “कांग्रेस नफ़रत से नहीं प्यार से जीतेंगे। अगर यही अहंकारी मोदी होता तो कभी अपनी गाड़ी नहीं रोकता। वाह प्रियंका गांधी जी मान गए आपको। चंद भाजपाई द्वारा जब बीच रोड पर नारे लगाये जा रहे थे तो किस सादगी से प्रियंका जी गाड़ी से उतरी और उनकी नफऱत को प्यार मैं बदल दिया।” बता दें कि, इसी तरह तमाम यूजर्स प्रियंका की तारीफ कर रहें है।

देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट

बता दें कि, प्रियंका गांधी सोमवार को इंदौर में थीं, यहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रतलाम में सभा को संबोधित किया और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। उसके बाद वह इंदौर में रोड शो कर दिल्ली लौट गईं।

Previous articleअभिनेता रितेश देशमुख ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर बोला बड़ा हमला
Next articleमुंबई: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से 51 वर्षीय जीएसटी अधीक्षक ने कूदकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी