कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने धमकी देते हुए कहा कि अगर पीएम मोदी की तरफ कोई उंगली उठाएगा, तो हम लोग उसके बाजू काटकर हाथ में पकड़ा देंगे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सतपाल सिंह सत्ती ने राहुल गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने सत्ती पर जनसभाएं करने पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन, 48 घंटे बाद सत्ती एक बार फिर जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आए।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक जनसभा को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि, “मोदी जी की तरफ अगर कोई उंगली उठाएगा, हम लोग उसकी बाजू काटकर हाथ में पकड़ा देंगे।”
Himachal Pradesh BJP Chief, Satpal Singh Satti, in Mandi: Modi ji ki taraf agar koi ungli uthayega, hum log uski baaju kaat kar ke haath mein pakda denge. pic.twitter.com/lKItfWDsKW
— ANI (@ANI) April 24, 2019
गौरतलब है कि, इससे पहले 13 अप्रैल को एक रैली को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर किया था और उनको गाली दी थी। सतपाल सिंह सती का यह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने उन पर 48 घंटे का बैन लगा दिया था।
हालांकि, वो इस बैन के बावजूद अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। अब ये देखना यह होगा कि चुनाव आयोग सत्ती के इस धमकी भरे बयान पर क्या कदम उठाएगा।
#WATCH Himachal Pradesh BJP chief Satpal Singh Satti speaks in Solan, on Congress President Rahul Gandhi, over his 'Chowkidar chor hai' slogan. (13.04.2019) (Note: Strong language) pic.twitter.com/Kwg3UUbYqL
— ANI (@ANI) April 15, 2019